विश्व ब्राह्मण संघ के तत्वाधान में एक विशाल ब्राह्मण महाकुंज का होगा आयोजन: बी के शर्मा
गाजियाबाद - गुरुग्राम विश्व ब्राह्मण संघ के चेयरमैन पंडित मांगेराम शर्मा के निवास गुरुग्राम हरियाणा पर शिष्टाचार भेंट करते हुए विश्व ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता बी के शर्मा हनुमान ने बताया कि आगामी माह में विश्व ब्राह्मण संघ के तत्वाधान में एक विशाल ब्राह्मण महाकुंभ गाजियाबाद में आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश ही नहीं विदेशों से भी विप्र बंधु महाकुंभ में भाग लेंगे ।
ब्राह्मण महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य विश्व के ब्राह्मण कुल को एकत्रित करना शिक्षा दीक्षा यज्ञ संस्कारों संस्कृति संस्कृत पर मुख्य चर्चा होगी सर्व ब्राह्मणों को एक मार्ग पर चलने का संकल्प मुख्य उद्देश्य होगा । इस अवसर पर ब्राह्मणों के अनेकानेक अतिसम्मानित संगठन विश्व ब्राह्मण संघ के नेतृत्व में कार्य करने का भी संकल्प लेंगे कार्यक्रम परम श्रद्धैय ब्राह्मण कुल गौरव ब्राह्मण शिरोमणि पंडित मांगेराम शर्मा के नेतृत्व में संपन्न होगा।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता पंडित आर डी शर्मा भूदेव दीक्षित सुभाष आदि रहे।
Comments
Post a Comment