सोनभद्र से विरेश सिंह बने महासभा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष - Indian Public News
ओबरा सोनभद्र (सुऐब खान) - स्थानीय गांधी मैदान में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक के आहूत की गई | अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने करते हुए जिला कार्यकारिणी का गठन कर सर्वसम्मति से निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया | इस दौरान संरक्षक उमाशंकर सिंह, अरविन्द सिंह, रमेश सिंह, संजीव सिंह का चयन किया गया |
सदैव स्वच्छ राजनीति की दरकार-विरेश सिंह
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विरेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष सभासद विकास सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह को बनाया गया | सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष विरेश सिंह ने कहा कि सजातीय बंधुओं समेत समाज के किसी भी वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना ही अहम कर्तव्य होगा, निरन्तर समाज के प्रति पुरी दक्षता से कार्य करते हुए महासभा का गौरव बढ़ाने को प्रयासरत रहने को संकल्पित हैं | वर्तमान पीढ़ी को राजनैतिक दृष्टिकोण के सही मानकों पर कार्य करने के दिशा निर्देशन की नितान्तता पर विशेष बल दिया जाना चाहिए ताकि एक स्वच्छ व स्वस्थ्य समाज की स्थापना की जा सके | जिला प्रमुख महासचिव विपिन सिंह कश्यप व जिला महासचिव सत्येंद्र सिंह को बनाया गया| जिला सचिव विजय बैसवार, अनिल सिंह, नीरज भाटिया को चुना गया | जिला संगठन सचिव विजय प्रताप सिंह व निर्भय सिंह बने | जिला कोषाध्यक्ष सुजीत सिंह व जिला उप कोषाध्यक्ष मनोज सिंह बने | जिला उप प्रवक्ता अमन सिंह व जिला आडिटर अमित सिंह, मीडिया प्रभारी आदित्य सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य कौशल सिंह, सौरभ सिंह हैप्पी, विकास सिंह चीकू को बनाया गया | अशोक सिंह व भूपेंद्र सिंह को आमंत्रित सदस्य चुना गया | उक्त आशय की जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने दी |
रिपोर्टर
सुऐब खान
सोनभद्र, उत्तर प्रदेश
Comments
Post a Comment